priyanaka chopra wrote heartfealt note on social media for nick jonas on his birthday-प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा प्यारा नोट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
पॉप सिंगर निक जोनस ने गुरुवार यानी 16 सितंबर को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री और निक की पत्नी प्रियंका ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा मैसेज लिखकर अपने पति को जन्मदिन की मुबारक बात दी।
प्रियंका ने अपनी और निक की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा-” मेरे प्यार। सबसे दयालु और सबसे प्यार करने वाले व्यक्ति को मैं जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आई लव यू बेबी..जैसे तुम हो वैसा होने के लिए धन्यवाद”।
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी का बयान आया सामने, कहा- मुझे नहीं पता वो क्या कर रहे थे
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर, 2018 को निक जोनस से शादी की थी। देसी गर्ल से शादी के बंधन में बंधने के बाद निक जोनस को भारत के ‘नेशनल जीजू’ के नाम में भी जाना जाता है। शादी के बाद अभिनेत्री अपना ज्यादा समय विदेश में ही बिताती हैं।